फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 615 मदरसा छात्रों ने पहली पाली में परीक्षा छोड़ी

Sat, 14 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को सुबह की पाली में मदरसा बोर्ड की परीक्षा हुई। इसमें 615 छात्रों ने पेपर छोड़ दिया। कुल 399 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद के 42 मदरसों में पंजीकृत मुंशी, मौलवी, आलिम व कामिल के 1146 छात्र पंजीकृत हैं। इनकी चार केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। पहली पाली में 1014 छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्रों पर नकल पर नकेल कसने से छात्र-छात्राएं परीक्षा से किनारा कर रहे हैं। शुक्रवार को परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या और बढ़कर 615 हो गई। 399 छात्रों ने चारों केंद्रों पर परीक्षा दी। केंद्रों पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं सचल दल भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें