फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 छात्रों ने किया रक्तदान

Wed, 07 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। लायंस क्लब और विद्या मंदिर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान रक्तदान शिविर में 61 छात्रों ने महादान किया। यहां 153 ने रजिस्ट्रेशन कराया। लायंस क्लब अध्यक्ष ने बताया कि इसी माह संस्था की ओर से  विकलांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरण के लिए शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शिविर में मुख्य अतिथि सीएमएस डा. भारत भूषण पुष्कर ने कहा कि एक यूनिट रक्त 4 व्यक्तियों को जीवन दे सकता है। उन्होंने छात्रों से समय-समय पर जरूरतमंदों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गंगवार ने बताया कि महाविद्यालय में यह तीसरा कैंप आयोजित किया गया है।

संस्था द्वारा इसी माह में विकलांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरण कैंप भी आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य डा. वीके गुप्ता ने छात्रों को रक्तदान के लाभ बताए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गोयल, अशोक अग्रवाल, शंभूसरन अग्रवाल, दिनेश चंद्र राठौर, अशोक वर्मा, राकेश वर्मा, संजय गोयल, सुभाष चंद्र गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें