फोटो-21 गणना प्रपत्र दिखातीं बीएलओ व मतदाता। कर्मचारी
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। निर्वचन आयोग से जनपद में भेजी गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कराया गया। इसमें 151604 मतदाता वैध मिले, जबकि 56838 मतदाता डुप्लीकेट होने की पुष्टि हुई।
इससे डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तहसील सदर में सर्वाधिक 37180 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची सही कराई जा रही है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से 208442 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर सत्यापन कराया गया। इसमें तहसील कायमगंज के 79798, सदर के 98975 व अमृतपुर के 29669 मतदाता शामिल थे। इन मतदाताओं के नाम एक से अधिक सूची में अंकित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया। इसमें तहसील सदर में सर्वाधिक 37180 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। तहसील कायमगंज में 8750 और तहसील अमृतपुर में 10908 मतदाता डुप्लीकेट मिले।
इन मतदाताओं के नाम अब वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। अब तक 13474 मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं। जबकि 43364 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है।