फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 13.46 लाख गणना प्रपत्र वितरित, संकलन आज से

Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में रविवार दोपहर तक गणना प्रपत्र वितरण का 96 फीसदी काम पूरा कर लिया गया। सोमवार से बीएलओ गणना प्रपत्र संकलन का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


जनपद में बिहार की तर्ज पर एसआईआर अभियान चल रहा है। कुल 13 लाख 98 हजार 9 मतदाताओं का सत्यापन होना है। चार नवंबर से शुरू हुआ अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए सभी बूथों पर लगाए गए 1531 बीएलओ में रविवार 6 अनुपस्थित रहे। गणना प्रपत्र वितरण का काम 15 नवंबर तक पूरा करने के आदेश थे।
फिलहाल दोपहर तक 13 लाख 46 हजार 339 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए। इनमें 345 मतदाता मृत पाए गए। जबकि 25 मतदाता नहीं मिले। 256 वोटर दूसरे स्थानों पर निवास कर रहे हैं। छूटे हुए मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण के साथ ही सोमवार से बीएलओ गणना प्रपत्र भरवाकर एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें