फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से निकलेगा गंगा एक्सप्रेस वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को जिले को गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है। छह सौ किलोमीटर की दूरी तय करने वाला एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से होकर निकलेगा। इससे यात्रा सुगम होने के साथ ही किसानों को भी करोड़ों रुपये का फायदा होगा।
विज्ञापन


एक समय में फर्रुखाबाद जनपद में एक भी नेशनल हाईवे नहीं था। पिछले साल ही इटावा-बरेली हाईवे को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला था। अब जिले को एक्सप्रेस-वे की सौगात भी मिल गई है। मंगलवार को प्रयागराज में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस वे बनवाने की घोषणा की है। यह मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा। लगभग चार सौ किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे में आसानी से तय किया जा सकेगा। इसके अलावा मेरठ जाने के लिए दो सौ किलोमीटर की दूरी बदायूं, अमरोहा आदि होते हुए दो घंटे में तय की जा सकती है।

किसानों को होगा करोड़ों का फायदा
एक्सप्रेस-वे बनने से जिले के किसानों को करोड़ों रुपये का फायदा होगा। एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए 65 सौ 56 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी जद में जिले के सैकड़ों किसान आएंगे। उन्हें लाखों रुपये मुआवजा मिलेगा। साथ ही एक्सप्रेस वे के किनारे पर आई जमीनों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन


वकील, मुवक्किल और छात्रों को होगा फायदा
एक्सप्रेस-वे बनने से सबसे ज्यादा फायदा वकीलों, मुवक्किलों व छात्रों को होगा। जिले के कई वकीलों व मुवक्किलों को हर सप्ताह प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट के चक्कर लगाने होते हैं। आने जाने में उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। एक्सप्रेस-वे बनने से वह लोग आसानी से हाईकोर्ट पहुंच सकेंगे। यहां तक कि यदि सुबह जल्द निकलेंगे तो भी कोर्ट खुलने के समय तक प्रयागराज आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा सिविल सेवा की तैयारी करने वाले जनपद के हजारों छात्र प्रयागराज में डेरा जमाए रहते हैं। आने जाने में उनका काफी समय चला जाता है। एक्सप्रेस-वे उनका समय बचाने के भी काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें