फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में मीटर नहीं, कैसे मिले रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में पिछले डेढ़ माह से मीटर का टोटा चल रहा है। शहर में कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को रोशनी के लाले हैं। वह आए दिन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय जिम्मेदार मीटर आने पर कनेक्शन चालू करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के हर घर में बिजली पहुंचाने की कवायद चल रही है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाएं लगाई गईं हैं। योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन देकर मीटर, स्विच बोर्ड, एलईडी बल्ब आदि किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं शहर में सौभाग्य योजना लागू न होने से लोग विभाग से कनेक्शन ले रहे हैं। जिसकी निर्धारित फीस जमा करने के बावजूद कनेक्शन चालू न होने से उन्हें रोशनी नहीं मिल रही है। इसके लिए उपभोक्ता आए दिन डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में चक्कर लगा रहे हैं।

अधिशासी अभियंता परीक्षण सुनील कुमार ने बताया कि डेढ़ माह से उनके पास सिंगल फेस मीटर नहीं हैं। वह मांगपत्र भेज चुके हैं, फिलहाल आश्वासन ही मिल रहा है। अधिशासी अभियंता नगरीय पंकज अग्रवाल ने बताया कि मीटर न मिल पाने से शहर में करीब 400 कनेक्शन चालू नहीं हो पा रहे हैं। सहायक अभियंता विद्युत भंडार विशाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने मांगपत्र भेज दिया है। गुुरुवार शाम तक फिलहाल 1500 मीटर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें