फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई सीएनआई चर्च की 50 वीं वर्षगांठ

विज्ञापन
चर्च में केक काटते पादरी व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएनआई चर्च की 50 वीं वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाई गई। पास्ट्रेट कमेटी के पदाधिकारियों ने कोरोना वॉरियर्स की सलामती को लेकर प्रार्थना की और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जनपद के अधिकारियों के प्रति कोविड के लिए किए गए कार्यो की प्रशंसा कर आभार जताया।
विज्ञापन

रविवार को सीएनआई चर्च बढ़पुर की 50 वीं वर्षगांठ पर यूथ सदस्यों ने नाटक का मंचन किया। इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रर्दशन किया गया।
स्कूल के छोटे बच्चों व महिला वालंटियर ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सौ से कम लोगों को आमंत्रित किया गया था। कोविड के नियमों का पालन करते हुए पास्ट्रेट कमेटी के अध्यक्ष जय पाल मैसी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त कर कोरोना वॉरियर्स की सलामती को लेकर प्रार्थना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान शिल्पा राज, विजय दयाल, आशीष सहाय, डौरकस अबरार, सुषमा लाल, आशा सी लाल, शशि सिंह, रितेश आलिव सिंह, अमित दयाल, सुनील विक्टर, यूथ अध्यक्ष सुमित लाल, कीथ दयाल, जौंसीराज, आकाश दास, विपिन लाल, सोनल मैसी, मुस्कान, अरमति लाल, निधि एडसन आदि मौजूद रहे।

चर्च में हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें