फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 पदों के लिए 503 प्रत्याशियों में मुकाबला

Sun, 11 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र पंचायत सदस्य के  चुनाव में 33 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए। इससे सपा नेता कल्लू की पत्नी गुड्डी और कंपिल चेयरमैन की अनुजवधू समेत छह के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। अब 107 पदों के लिए 503 प्रत्याशियों के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन


विकास खंड के 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 544 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। जांच में दो दावेदारों के नामांकन खारिज होने के बाद 542 दावेदार ही मैदान में बचे थे। शनिवार को 33 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इनमें वार्ड संख्या 7 अताईपुर जदीद से एक, वार्ड संख्या 27 मुड़ौल से सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू की पत्नी गुड्डी यादव सहित तीन ने, वार्ड संख्या 37 बहलोेलपुर से दो ने पर्चे वापस ले लिए।

वार्ड संख्या 48 भैसरी से एक, वार्ड संख्या 52 से  54  बहबलपुर, 56 जिनौल, 57 सिकंदरपुर अगू, 103 नरैनामऊ, 108 मझौला, 94 कुंअरपुर इमलाक, 62 धौलपुर, 69 बिलसड़ी से एक-एक दावेदारों ने अपने पर्चे वापस लिए। वार्ड संख्या 97 घसिया चिलौली से 5 दावेदारों ने नामांकन वापस लिए। वार्ड संख्या 74 पट्टी मदारी से 8 दावेदारों ने कंपिल चेयरमैन उदयपाल यादव की अनुज वधू शालिनी पत्नी नीलेश यादव के पक्ष में अपने पर्चे वापस लेकर इनका निर्विरोध चुना जाना तय कर दिया है।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 104 नरैनामऊ से इंदिरा पत्नी रामवीर, वार्ड 56 जिनौल से रानू यादव पत्नी संजीव कुमार, वार्ड संख्या 47 मिस्तनी से सुनीता पत्नी रमेश और वार्ड संख्या 34 बहलोलपुर व वार्ड संख्या 97 घसिया चिलौली से सपा नेता कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बाकी बचे 107 पदों पर  503 दावेदारों के बीच चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। दावेदारों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। वर्णमाला के अनुसार प्रत्याशियों को ईंट, चक्की, चकला बेलन, अंगूठी, गुल्ली डंडा, हंसिया, कढ़ाई, अनार, गिलास, चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें