फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांच घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। मुख्यलाइन में फाल्ट होने से 50 गांवों की बिजली पांच घंटे गुल रही। मुख्यलाइन में फाल्ट होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे शमसाबाद उपकेंद्र बंद हो गया। इस उपकेंद्र से करीब 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग कराई गई तो गांव लुधइयां के पास 33 हजार केवी लाइन की डिस्क खराब मिली। लाइनमैनों ने डिस्क ठीक करने का काम शुरू किया। दोपहर करीब दो बजे डिस्क ठीक कर उपकेंद्र चालू कर दिया गया। जेई जुनैद आलम ने बताया कि मुख्य लाइन की डिस्क खराब होने से शमसाबाद उपकेंद्र करीब पांच घंटे बंद रहा। फाल्ट दूर कर दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें