फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेतलपुर सौरिया में 50 बीमार, बांटी दवाई

Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत खेतलपुर सौरिया में दवा वितरण के साथ-साथ नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। गांव में करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

विकासखंड कायमगंज के अंतर्गत आने वाले इस गांव में बीते दिनों बुखार सहित अन्य बीमारियों से करीब छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति की जांच की और 29 मरीजों को दवा वितरित की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. गौरव की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पूरे गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों को साफ-सफाई रखने के उपाय बताए। प्रधान गीता देवी ने बताया कि गांव में करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी कायमगंज डॉ. शोभित शाक्य ने बताया कि सभी मरीजों को दवा वितरित की गई है। लगातार स्वास्थ्य निगरानी जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें