फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में रोपे 4.81 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में 4.81 लाख पौधे लगाए गए। सभी विभागों, सामाजिक, शैक्षिक संस्थानों में भी हर व्यक्ति ने मां के नाम एक पौधा लगाया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि हरित भविष्य निर्माण के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने आवासीय परिसर में पौधरोपण करके हरित भविष्य बनाने का संदेश दिया। एसपी आरती सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। राजेपुर ब्लाक परिसर में विधायक सुशील कुमार शाक्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने अशोक, नीबू, नीम, अमरूद आदि प्रजाति के पौधे रोपे। इसमें बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, राजीव सुमन, शिव सिंह, एपीओ राशिद अली आदि थे। सीपी इंटरनेशनल स्कूल की टीचर्स कॉलोनी में निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने पौधा लगाया। उपनिदेशक अंजू राजे, प्रधानाचार्य पी रथ, नवीन शाक्य, नरेश कुमार, देवानंद राजपूत, श्रवण कुमार मिश्र, रीना सिंह, गुरुदेव कश्यप आदि मौजूद थे।
मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज बाघार में मुख्य अतिथि डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि बढ़ता तापमान रोकना है, तो पौधा लगाना होगा। यह कार्य सामाजिक गतिविधि के साथ पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन के लिए जरूरी है। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, जिला संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप नारायण शुक्ल, गुंजा जैन ने विचार व्यक्त किए। डॉ. रीता सिंह, डॉ. मधुरंजन, मीना कटियार, दीक्षा, विकास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



फोटो-34 मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में पौधे रोपते शिक्षक व छात्र। स्रोत: आयोजक

छात्रों ने आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर पौधे रोपे
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के कृष्णा वाटिका परिसर एवं हर्बल गार्डन के पास आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर, फलदार आदि पौधे सलाहकार डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलपति डॉ. अनिल कुमार व कुलसचिव रणजीत यादव के निर्देशन में लगाए गए। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कृष्णा वाटिका परिसर में हाइब्रिड सेब, आम, पीपल, बरगद, पाकड़, सदाबहार पौधे लगे। नियमित देखभाल के लिए छात्रों ने पौधे गोद भी लिए। फार्मेसी संकाय के डीन डॉ. बिंदु राठौर के निर्देशन में पौधरोपण हुआ। कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कृषि संकाय परिसर में भी पौधे रोपे गए। (संवाद)


हर कार्यकर्ता मां के नाम लगाए एक पौधा : विधायक
फोटो-35 अमृतपुर गोशाला में पौधा लगाते विधायक व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक
अमृतपुर। विधायक सुशील शाक्य ने गोशाला और खंडौली में पौधरोपण किया। कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर कार्यकर्ता मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए। पौधा लगाने के साथ उसे पेड़ बनने तक देखभाल करें। बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, प्रधान सचिन देव तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राशिका श्रीवास्तव आदि थे। (संवाद)



एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
फोटो-36 एपी स्कूल में पौधरोपण करते भाजपा नेता। संवाद

कायमगंज। स्कूलों में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। एपी पब्लिक स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीपल, अशोक और आम समेत सैकड़ों पौधे रोपे। पूर्व विधायक अमर सिंह ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, रश्मि दुबे, अरुण दुबे, मनोज तिवारी, सभासद अवनीश चतुर्वेदी, सुनील चक, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम की विचार गोष्ठी में अध्यक्ष प्रो. रामबाबू मिश्र उर्फ रत्नेश ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही मानव अस्तित्व की सबसे बड़ी शर्त है। गीतकार पवन बाथम, लेखिका हंसा मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर, बीएस तिवारी व शिवकांत शुक्ला ने बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर चिंता जताई। डॉ. सुनीत सिद्धार्थ ने भी पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें