फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोरी की घटना में थाने में बैठा किशोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर कस्बा में एक ग्रामीण की दुकान से चार हजार रुपये चोरी कर लिए गए। ग्रामीण की शिकायत पर दरोगा जगदीश वर्मा ने एक सिपाही के साथ आरोपी किशोर को शुक्रवार सुबह 11 बजे हिरासत में ले लिया। किशोर को शाम सात बजे थाने के कार्यालय में बैठा दिया गया। इसी दौरान वह मौका पाकर अचानक कार्यालय से भाग निकला। भागने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह 300 मीटर तक दौड़ने के बाद गलियों में गुम हो गया। भागते समय कार्यालय में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बावजूद उसे रोका नहीं जा सका। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग था। थाने से उसके भागने की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें