फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शमशाबाद में पेयजल आपूर्ति पर खर्च होंगे 45 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत शमशाबाद में 45 करोड रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। कस्बे में करीब आठ हजार घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे करीब 40 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया होगा।
विज्ञापन


अमृत-2 पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शमसाबाद कस्बे में 45 करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम नगरीय को सौंपी गई है। इसमें चार पानी की टंकियां बनेगी। जिनकी 13 लाख लीटर, 14 लाख लीटर, नौ लाख लीटर व 6 लाख लीटर पानी सहेजने की क्षमता है। इनका निर्माण चल रहा है। इसके लिए 10 पंप हाउस बनाए जा चुके हैं। 10 नलकूप व 10 पंपिंग प्लांट लगाए जाएंगे। जलापूर्ति के लिए राइजिंग मेन 3870 मीटर बनेगी।
घरों की टोटियों तक पानी पहुंचाने के लिए 80.391 किमी वितरण प्रणाली बिछाई जाएगी। जुलाई 2023 से शुरू किया गया निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूरा करने के आदेश हैं। अब तक टंकियों का निर्माण 60 से 75 प्रतिशत पूरा होने के साथ 57 किमी वितरण प्रणाली बिछाई जा चुकी है। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही हर घर नल जल योजना के तहत कस्बे के 8061 घरों में कनेेक्शन देकर जलापूर्ति की जाएगी। हर घर में शुद्ध पानी की आपूर्ति होने के साथ करीब 40 हजार से अधिक लोगों को पेयजल योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें