कमालगंज। सीएचसी में हुई जांच में शिक्षक-शिक्षिका सहित 26 लोग पॉजिटिव पाए गए। ककरैया गांव में तीन, दिनारपुर गांव में छह व जहानगंज पीएचसी में 9 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 166 लोगों ने जांच कराई।
सीने, गले व शरीर में दर्द और बुखार आने पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस की जांच कराने पहुंचे कस्बा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात फतेहगढ़ के तलैया लेन निवासी 45 वर्षीय शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय कन्हैया नगला में तैनात 46 वर्षीय शिक्षिका समेत अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने टीम के साथ ककरैया गांव में पहुंचकर 30 लोगों की जांच की। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में 40 लोगों ने पहुंचकर कोविड जांच कराई। जिसमें कस्बा के 6 व ग्रामीण क्षेत्र के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया कि कुल 166 की जांच में 44 लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।