कायमगंज/कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पुलवामा हमले में शहीद जवानों का भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने की खुशी में नगर के कई स्थानों पर अबीर गुलाल उड़ाकर व आतिशबाजी फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया।
पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमले से भारतीय के 43 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में मंगलवार तड़के सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला कर बदला ले लिया। इससे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में मंडी समिति में आतिशबाजी छुड़ाकर मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान व्यापारी सत्यनारायण वर्मा, रोहित गुप्ता, हरिओम रस्तोगी, अवधेश गंगवार, नरेंद्र सिंह यादव, प्रवीन यादव, दिनेश बाथम, प्रेमराज शाक्य, आलोक गुप्ता, प्रवीन वर्मा, शंकरदयाल शर्मा, बीरपाल चौहान, राजीव गुप्ता, राधेश्याम कौशल, कैलाश राठौर, गोपी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, गुड़मंडी में हिजामं के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, अनूव चौबे, रिंकू कौशल, राजू पटवा, जय सक्सेना, अभिनव शर्मा, शिवमंगल कौशल, बबलू सक्सेना, रितेश रस्तोगी, रिंकू भारद्वाज, विक्की कौशल ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी। गौरक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज, प्रीतम श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, नूतन अग्रवाल, प्रशांत गंगवार, भूरा आदि ने रेलवे रोड पर आतिशबाजी छुड़ाई। शिवसेना नगर प्रमुख सुबोध कुमार उर्फ मंशाराम गुप्ता के नेतृृत्व गल्ला मंडी चौराहे से पुलगालिब, चिलांका समेत पूरा नगर भ्रमण कर ढोल बजाकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटे गए। इस दौरान किशन कौशल, विनोद गुप्ता, संजय ठाकुर, मैगी कौशल, अनुराग, सागर सक्सेना, राजा भारद्वाज, गगन राठौर, भोले भारद्वाज, संदीप कौशल, नरेश बाथम, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसबा में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मेरा रंग दे बसंती चोला गाने पर सभी झूमने लगे।
सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी से तिरंगा फहराते हुए और भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री हीना दवे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनुभव दुबे, पप्पू हलवाई, मनोज हलवाई, शोले ठाकुर, सत्यम दुबे, प्रसेनजित कटियार, अभिषेक गुप्ता, अनुभव गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।