फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माध्यमिक के 41 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात 41 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक ने लाभान्वित होने वाले शिक्षकों की सूची भी भेजी है। पुरानी पेंशन बहाली से शिक्षकों में खुशी है।
विज्ञापन


शासन के आदेश थे कि 31 दिसंबर 2003 या उससे पूर्व नियुक्त हुए कर्मचारी को पुरानी पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा। निदेशालय स्तर पर गठित समिति के निर्णय के बाद ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए पात्र माना गया। इसके तहत जनपद के भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के 41 शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिला है। अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जनपद के 41 शिक्षकों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजकर निर्देश दिए हैं कि इन लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। साथ ही यह भी कहा कि आवेदन के दौरान यदि कोई तथ्य छिपाया गया होगा तो संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त कर दिया जाएगा।



माध्यमिक विद्यालय के इन शिक्षकों को मिलेगा लाभ
श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार कटियार, आदर्श जनता इंटर कॉलेज के जसवंत सिंह यादव, दयानंद इंटर कॉलेज के राकेश कुमार, अनूप सिंह, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के नीरज कुमार, शिव कुमार, डॉ. शिवनंदन सिंह इंटर कॉलेज के रामप्रकाश सिंह, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रीती चतुर्वेदी, सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज मंझना के विनोद कुमार, विजय कुमार, रस्तोगी इंटर कॉलेज की किरन वर्मा, देवेंद्र कुमार, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के अखिलेश कुमार पांडेय, जनसेवक आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा के राजेश राम, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज महेश नगर के नीरज सक्सेना को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही ब्रजेश कुमार, एसएनएम इंटर कॉलेज कायमगंज के सतीशचंद्र, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज के बलबिंदर सिंह, रामवीर सिंह, केएसआर इंटर कॉलेज कंपिल के प्रभाकर पांडेय, प्रशांत कुमार मिश्र, स्वामी रामानंद बालक इंटर कॉलेज के दिनेशचंद्र, मनोज कुमार, सतीशचंद्र, कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज की पारुल जैन, कुसुमलता, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के यादवेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, गौरव एविल, अनुराग मल, अमित नोयल दयाल, संजीव प्रकाश, एवी इंटर कॉलेज शमसाबाद के प्रवीण कुमार, एमआईसी के मयंक रस्तोगी, विश्व प्रकाश और सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज मंझना के परिचारक राजबहादुर, लिपिक जितेंद्र कुमार व परिचारक मोहन लाल को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें