फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के 40 ईएमटी का चार जिलों में तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस के 40 ईएमटी का चार जिलों में तबादला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अफसरों की शह पर निजी अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाने के मामले में एंबुलेंस संचालक कंपनी ने 40 ईएमटी का गैर जनपद तबादला कर दिया है। इसमें संगठन के अध्यक्ष, महासचिव समेत चार पदाधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि जिम्मेदार अफसरों को सेटिंग के बल पर अभयदान दे दिया गया है।
बीमार, सड़क हादसों में गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को सरकारी अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जिले में लगी 108 की 22, 102 की 21 और एएलएस की तीन एंबुलेंस अपने कार्य को सही से अंजाम नहीं दे पा रही हैं।
विज्ञापन

बीते महीने दो बार शहर के ही निजी अस्पतालों में मरीजों को उतारने के वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने प्रमुखता से इसकी खबरें प्रकाशित कीं। संचालक कंपनी के लखनऊ मुख्यालय ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर दी है। कंपनी ने जिले के 40 ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) का गैर जनपद तबादला कर दिया। इन ईएमटी को बरेली, कासगंज, उन्नाव और मैनपुरी भेजा गया है।
कंपनी ने एंबुलेंस कर्मचारी संगठन को तोड़ने के मकसद से अध्यक्ष कश्मीर कनौजिया, महासचिव पुष्पेंद्र, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह और मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार का भी स्थानांतरण कर दिया है। जबकि स्थानीय स्तर के जिम्मेदार एंबुलेंस के अफसरों पर किसी तरह की जवाबदेही तय नहीं की गई है। इससे साफ है कि बड़े स्तर पर उनकी अच्छी सेटिंग हैै।
विज्ञापन

स्थानांतरण का करेंगे विरोध
फर्रुखाबाद। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष सलिल अवस्थी ने कहा कि गुरुवार को जिले के सभी ईएमटी व चालक लोहिया अस्पताल में एकत्र होंगे। वहां एक साथ 40 ईएमटी का स्थानांतरण होने का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें