फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे-

Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
निर्भया फंड के तहत रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में 40 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। आठ करोड़ की आमदनी होने पर रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद को ए श्रेणी का दर्जा मिलेगा। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान नवागांतुक डीआरएम निखिल पांडेय ने कही।
विज्ञापन



प्लेटफार्म दो पर बने वीआईपी लॉज में पत्रकारों से वार्ता के दौरान डीआरएम ने कहा कि प्लेटफार्म संख्या पांच पर धूप से बचाव के लिए पांच छोटे टिनशेड लगवाए जाने के लिए सेंशन हो चुके हैं। अमृतपुर-कानपुर एक्सप्रेस को बायां फर्रुखाबाद चलाए जाने के लिए रेलवे बोर्ड से बातचीत चल रही है।

इलेक्ट्रिक लाइन डालने के लिए पहले सर्वे करवाया जाएगा। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर जल्द ही वाटर वेंडिंग मशीन लगेगी। इसके जरिए यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर शुद्घ पानी मिलेगा। मशीन पर एक कर्मचारी को तैनात भी किया जाएगा। आईआरसीटी वाटर वेडिंग मशीन लगवाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम लगाए जाने के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि एटीएम के लिए जल्द ही टेंडर डलवाया जाएगा। इसके साथ ही टिकट घर के पास आटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) भी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें