फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बोगी से पुरुषों को उतारा

Sat, 18 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नवागांतुक डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नवागांतुक डीआरएम निखिल पांडेय ने रेलवे स्टेशन  फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। महिला बोगी में बैठे पुरुषों को उतारने के निर्देश दिए। पार्सल घर पर बाइकें खड़ी देख उन्होंने स्टेशन प्रबंधक पर नाराजगी जताई। टिकट वेंडिंग मशीन लगवाने को भी कहा है।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे डीआरएम निखिल पांडेय कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस में लगे विशेष सैलून से प्लेटफार्म संख्या 2 पर आकर रुके। वहां से वह प्लेटफार्म संख्या 5 पर पहुंचे। उन्होंने यहां बने विकलांग प्रसाधन, पुरुष व महिला प्रसाधन का जायजा लिया। इसके बाद कोचिंग अधीक्षक कक्ष पहुंचे और रेलवे कर्मियों से टिकटों की बिक्री के बारे में जानकारी की। टिकट घर के पास लगने वाली टिकट वेंडिंग मशीन की जगह को उन्होंने देखा और निर्देश दिए कि जल्द ही टिकट वेडिंग मशीन लगवाई जाए।

इसके बाद डीआरएम ने वीआईपी वेटिंग रूम और उसमें बने प्रसाधन व महिला वेटिंग रूम को देखा। प्लेटफार्म पांच पर आकर रुकी गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस की महिला बोगी में पुरुषों को बैठा देख डीआरएम ने आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह से नाराजगी जताते हुए पुरुषों को उतारने को कहा। आरपीएफ प्रभारी ने आनन-फानन में महिला बोगी में सवार पुरुष यात्रियों को नीचे उतारा। इसके बाद डीआरएम प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचे। उन्होंने वेंडर से पानी की बोतल के रेट पूछे तो उसने 15 रुपये प्रति बोतल बताया।
विज्ञापन


बोतल पर पानी का प्रिंट भी 15 रुपये देख डीआरएम ने संतोष जाहिर किया। पार्सल घर में बाइकों को खड़ा देख डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद कौशिक से नाराजगी जताई और कहा कि बाइकों को पार्सल घर में न खड़ा होने दें। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म संख्या दो पर बनी कैंटीन को भी देखा। मालगोदाम का भी जायजा लिया। प्लेटफार्म संख्या दो पर बने शौचालयों और एक पर बनी पानी की टंकी को देखा। इसके बाद डीआरएम सड़क मार्ग से फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने यात्री प्रतीक्षालयों का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को प्रतीक्षालयों में पर्दे लगवाने के निर्देश दिए।

प्लेटफार्म पर बने हिंदी पुस्तकालय भवन पहुंचे। इसमें ताला लगा देख मातहतों से ताला खोलने को कहा तो बताया गया कि पुस्तकालय का चार्ज जिसके पास है, वह डेढ़ साल से गायब है। इस पर डीआरएम ने गायब कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर नवनिर्मित शौचालयों का निरीक्षण कर फिनिशिंग करवाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म संख्या दो पर लाइट न देख डीआरएम ने इसका कारण पूछा। उन्होंने लाइट व पानी की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।

प्लेटफार्म पर लगे बोर्ड का साइज छोटा कराकर किनारे लगाने को कहा। डीआरएम ने आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। यहां मालखाना का ताला खुलवाने को कहा। इस पर दरोगा दुर्गा प्रसाद चाबी लेकर आए लेकिन वह मालखाना का ताला नहीं खोल सके। आरपीएफ थाने के पास आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण में डा. बी. लाल और स्टाफ नर्स ज्योति शाक्य से आकस्मिक चिकित्सा के बारे में जानकारी ली। प्लेटफार्म पर लगे वॉटरकूलर का पानी प्लेटफार्म पर फैलते देख डीआरएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने आउटलेट पाइप को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डीआरएम ने वेलफेयर इंस्पेक्टर के निरीक्षण के बारे में जानकारी की। सहायक स्टेशन मास्टर जितेंद्र ने बताया कि वेलफेयर इंस्पेक्टर सीपी वर्मा ने जनवरी माह में निरीक्षण किया था। इसके बाद से वह नहीं आए। अधिवक्ता अनिल यादव, सौरभ, प्रभात मिश्र, यादवेंद्र यादव ने मथुरा से चलकर फर्रुखाबाद आने वाली 15040 ट्रेन का समय बदलने की मांग डीआरएम से की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीनियर डीओएम जवाहर राम और आरसी श्रीवास्तव आदि रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें