फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोजगार मेले में 362 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क परिसर में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। 509 अभ्यर्थियों ने 39 प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन किया। 86 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप तथा 276 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि मेले में कुल 362 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला है। आयोजन की व्यवस्थाओं में अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, कार्यदेशक ब्रजेश कुमार, राजकिशोर महतो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें