फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के 12 कैदी व बंदी रक्षक सहित 36 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के 12 कैदियों समेत 36 संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सेंट्रल जेल के 12 कैदी, एक बंदी रक्षक भी शामिल है। जिले में अब तक 3669 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3277 लोग कोराना को मात दे चुके हैं। अब तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 342 केस एक्टिव हैं।
जिले में शुक्रवार को सेंट्रल जेल के 12 कैदी और संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच वृद्ध कैदी हैं। इसके अलावा एक बंदी रक्षक भी कोरोना की चपेट में आ गया है। सेंट्रल जेल में अब तक कुल 868 कैदी संक्रमित हो चुके हैं। जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि जेल में अब 27 कैदी ही इलाज करा रहे हैं। तीन वृद्ध कैदियों की हालत कुछ नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी महिला, मोहल्ला मारवाड़ी कादरीगेट निवासी अधेड़, महावीरगंज निवासी युवक, मसेनी चौराहा निवासी अधेड़, छक्का नाजिर कूंचा निवासी अधेड़, फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी युवक, गीतापुरम निवासी महिला, शिवाजी कालोनी निवासी किशोर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गांव जसमई निवासी महिला, नगला जखा निवासी वृद्ध, याकूतगंज निवासी वृद्ध के अलावा महमदपर करसान गुतासी निवासी युवक, नवाबगंज निवासी वृद्ध, कायमगंज निवासी वृद्ध भी संक्रमित मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें