फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 36 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
कायमगंज में सामूहिक विवाह समारोह में बैठे जोड़े। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
36 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
विज्ञापन

कायमगंज। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा स्थित गायत्री धाम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 36 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इनमें से तीन जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। कुल पंजीकृत 39 जोड़ों में 3 जोड़े शामिल नहीं हुए। इसमें दो मुस्लिम थे।
शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम में बुधवार को जनपद भर के सभी ब्लॉकों का सामूहिक विवाह समारोह हुआ। पंडाल में प्रत्येक जोड़े के विवाह संस्कार के लिए यज्ञ वेदी की व्यवस्था की गई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया। कन्या पक्ष के लोगों ने अपने मंडप स्थापित किए। पंडाल में प्रत्येक जोड़े के चार लोगों को प्रवेश दिया गया। अन्य लोगों को बाहर रखा गया। हिंदू जोड़ों की गायत्री परिवार के विद्वानों ने संस्कार कराया। वहीं काजी मोहम्मद मुक्तादिर ने तीन जोड़ों का निकाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ एम. अरून्मोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा, एसडीएम नरेंद्र सिंह, विधायक अमर सिंह खटिक, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, चेयरमैन सुनील चक, ईओ सीमा तोमर व समारोह के व्यवस्थापक सुरेंद्र गुप्ता ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ो को शासन की ओर 35 हजार रुपये बैंक खाते में और उपहार बर्तन कपड़े आदि सामान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें