फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में बह चुके समैचीपुर चितार के 35 पक्के मकान व 18 झोपड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा में आई बाढ़ से अब तक समैचीपुर चितार के 35 पक्के मकान और 18 झोपड़ियां कटान में बह चुकी हैं। शनिवार रात तीन पक्के मकान गंगा की धार में कट गए। दो अन्य ग्रामीणों के मकान भी कटने की कगार पर हैं। दहशत के साये में ग्रामीण अपना सामान नाव व मोटर बोट से सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से फिर गांवों में जलभराव शुरू हो गया। समैचीपुर चितार गांव में गंगा की धार ने कटान तेज कर दिया है। शनिवार रात कमरुद्दीन, निशार और ईडुल के पक्के मकान गंगा में समा गए। इरशाद और इकलास के मकानों को गंगा की धार तेजी से काट रही है।
ग्रामीणों को आशंका है कि कटान की गति इसी तरह जारी रही तो अन्य मकान भी गंगा में समा जाएंगे। ग्राम प्रधान ताराबानो ने बताया कि गांव में कटान ने तेजी पकड़ ली है। गंगा के मुहाने वाले मकानों को खाली करवाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें