नीबकरोरी से हजियांपुर पावर हाउस तक आने वाली 33 हजार लाइन में रविवार शाम फाल्ट आने से करीब 65 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली अफसरों ने पेट्रोलिंग शुरू करवा दी है। फाल्ट मिलते ही उसे ठीक कराकर आपूर्ति शुरू की जाएगी। फिलहाल 20 घंटे से गांवों की बिजली गुल है।
हजियांपुर पावर हाउस से शुकरुल्लापुर, उलियापुर, कलुआपुर, बछलैया, बघऊ, अमलैया आशानंद, बैरमपुर, नगला नान, असगरपुर, सुतहड़ी, चिलसरा, मिल्किया, नगला कलार, हरसिंगपुर और मिल्क सुल्तान समेत करीब 65 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। रविवार शाम नीबकरोरी से हजियांपुर पावर हाउस तक आने वाली 33 हजार लाइन में कहीं फाल्ट आ गया।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अफसरोें ने कर्मचारियों से पेट्रोलिंग शुरू करवाई। सोमवार शाम करीब चार बजे तक कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ सके थे। जेई एसके सिंह ने बताया कि नीबकरोरी से हजियांपुर पावर हाउस तक आने वाली 33 हजार लाइन में कहीं फाल्ट है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। देर शाम तक फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।