फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33.15 लाख बजट मिला, सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए इस वित्तीय वर्ष में पहली बार 33 लाख 15 हजार रुपये का बजट शासन से मिला है। इससे अगले माह 65 जोड़ों की शादी कराने की तैयारी जिला समाज कल्याण विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इस वित्तीय वर्ष में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित नहीं हो सके थे। गरीबों को अपनी बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी थी। इस माह शासन से 65 जोड़ों की शादी के लिए जिला समाज कल्याण विभाग को 51 हजार रुपये प्रति जोड़ा के हिसाब से 33 लाख 15 हजार रुपये बजट उपलब्ध करा दिया गया है। बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी ने अधिकारियों साथ बैठक कर सामूहिक विवाह समारोह की रूपरेखा बनाई। नवंबर के पहले सप्ताह में समारोह का प्रस्ताव रखा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि दो लाख से कम आय वाले व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए संबंधित ब्लाक, नगरपालिका या नगर पंचायत में पंजीकरण करा सकते हैं। आवदेक पंजीकरण के दौरान आय प्रमाणपत्र के साथ वर व कन्या का आयु प्रमाणपत्र और कन्या का बैंक खाता नंबर भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें