कंपिल। विगत दिनों विद्युत उपकेंद्र कंपिल में इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया था। तीन दिनों से 32 गांवों सहित तीन सौ से ज्यादा निजी नलकूपों की आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
33/11 विद्युत उपकेंद्र कंपिल में बुधवार देर शाम किसी कारण से इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया था। इससे आग लग गई थी। ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर दीपक सिंह बाल-बाल बच गया था। इसके बाद मशीन की मरम्मत कर क्षेत्र में आपूर्ति शुरू की गई।
रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप सहित 32 गांवों की आपूर्ति बुधवार देर शाम से बंद पड़ी है। इससे गांव कटिया, रुदायन, मनिकपुर, भागीपुर उमराह सहित कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। 300 से ज्यादा निजी नलकूपों की भी आपूर्ति ठप है।
जेई आरपी सिंह ने बताया इनकमिंग मशीन खराब होने से बारी- बारी से फीडरों से आपूर्ति की जा रही है। नई मशीन आने पर बिजली सुचारु रूप से मिलने लगेगी।