फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनोई के घर से होली खेल कर वापस जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। उनके बहनोई घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी ओमपाल (34) पुत्र छोटे लाल गुरुवार को कायमगंज नगर निवासी अपने बहनोई आदेश के घर उनकी बाइक देने गया था।

उसके साथ उनके गांव का दोस्त बसंत (18) पुत्र रामनिवास गया था। कायमगंज पहुंचने पर ओमपाल ने कंपिल क्षेत्र के सिकंदरपुर खास गांव स्थित अपने बड़े बहनोई हेतराम यहां होली खेलने जाने की बात कही। इस पर आदेश भी ओमपाल व बसंत के साथ वहां सिकंदरपुर चले गए।

होली के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस जा रहे थे। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। ओमपाल बाइक चला रहा था। इसी दौरान सिकंदरपुर मराला गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे तीनों सड़क पर जा गिरे। यह देख आसपास के लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को कायमगंज सीएचसी भेज दिया।

वहां से ओमपाल व बसंत को रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में ओमपाल ने गुरुवार को ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह बसंत ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। उसमें बैठे कार मालिक को लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ओमपाल के पिता छोटे लाल की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह भाई रमेेश व रविंद्र में सबसे छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं। रिषभ (6), रिया (4) और डेढ़ वर्षीय अंश है।

बसंत अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर था। उसकी एक बहन परी है। भाई पवन कुमार, अमित कुमार, विनय और पिंटू हैं। मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गांव गढ़िया में गुरुवार शाम को गांव के लोग रंग खेलने के बाद आखत डालने की तैयारी कर रहे थे। तभी पता चला कि ओमपाल व बसंत सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

इस पर सभी कायमगंज चले गए। वहां से उन्हें फर्रुखाबाद ले जाया गया। वहां ओमपाल की मौत होने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची तो होली की खुशियों की जगह चीत्कार मच गया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव में मातम पसर गया। लोगों ने आखत भी नहीं डाले। शुक्रवार सुबह बसंत की मौत की सूचना गांव पहुंच गई। इससे वहां फिर कोहराम मच गया।


कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, बहनोई घायल
बहनोई के घर से होली खेलकर वापस जा रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें