फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव)बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से रहेंगे मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए लोकसभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी से बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को आदेश दिया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने में दिक्कत आने लगी। कई जिलों से इस तरह की समस्याएं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के पास पहुंची।
विज्ञापन


मतदान के दिन बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जानी है। इसको लेकर प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अधिकारी और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के संबंध में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


इस पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उनके वाहनों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के संबंध में आदेश दिया है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदेश में कहा है कि स्थानीय आवश्यकता एवं मतदान कार्मिकों की उपलब्धता के दृष्टिगत रखते हुए कार्रवाई की जाए।

बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से रहेंगे मुक्त
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें