फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बंद किए जाने से कांशीराम कालोनी में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामपुर ढपरपुर के ग्रामीणों के नाला बंद कर देने से कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में जलभराव हो गया। गुस्साए कालोनीवासियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी सदर और अधिशासी अधिकारी ने पहुंचकर नाला खुलवाया।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया का नाला रामपुर ढपरपुर स्थित एक तालाब में गिर रहा है। तालाब ओवरफ्लो होने से किसानों ने फसलों के डूब जाने की आशंका के चलते नाला बंद कर दिया, जिससे कांशीराम कालोनी में जलभराव हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे सभासद रावेश मिश्र के नेतृत्व में कालोनीवासियों ने धरना-प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर उपजिलाधिकारी सदर अमित आसेरी, तहसीलदार सदर प्रदीप मिश्र और अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती मौके पर पहुंच गईं।

कालोनीवासियों का कहना था कि करीब तीन माह पहले भी ग्रामीणों के नाला बंद किए जाने से जलभराव हुआ था। तब पालिका के अफसरों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नाला का मुंह तालाब की दूसरी ओर मुड़वा दिया जाएगा। पर अभी तक ऐसा नहीं किया गया। इस वजह से ग्रामीणों ने फिर नाला बंद कर दिया।
विज्ञापन


अफसरों ने कालोनीवासियों को समझाकर बंद नाला खुलवा दिया। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि चुनाव बाद समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। शाम तक समझौता वार्ता चल रही थी।

ईओ रश्मि भारती ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद नाला बनवाने के लिए एस्टीमेट बनवाया जाएगा। नाला बनवाने के दौरान जल निगम के अफसरों से भी राय ली जाएगी क्योंकि नाले का लेवल काफी नीचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें