फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के बहाने में फेल 13 कर्मियों करनी ही हो चुनाव ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को फीडिंग चल रही है। वहीं कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए बीमारी, दिव्यांगता व शारीरिक रूप से अक्षम होने का प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। रविवार को डाक्टरों की टीम ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 13 कर्मचारी फिट पाए गए। इससे अब इन्हें चुनाव ड्यूटी करनी ही होगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव ड्यूटी को विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मचारियों की फीडिंग की जा रही है। इसमें चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए फीडिंग के आगे कर्मचारियों द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार चिकित्सीय अवकाश, मातृत्व, दिव्यांगता व अस्वस्थता भी दर्शायी गई।

सीडीओ के आदेश पर रविवार को जीजीआईसी फतेहगढ़ में कर्मचारियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। डा.बीके दुबे, डा.अशोक कुमार ने पुरुष कर्मचारियों व डा. श्वेता तिवारी, डा. जूही पाल ने महिला कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


एडीपीआरओ किरन वर्मा भी महिला चिकित्सकों के साथ मौजूद रहीं। परीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी व्यवस्था देखते रहे। इस दौरान भी उन्हें कई कर्मचारियों ने प्रार्थनापत्र दिए। 465 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण होना था। इनमें अधिकांश कर्मचारी नहीं पहुंचे। जबकि, 107 कर्मचारी उपस्थित हुए।

इनमें 43 दिव्यांग, जबकि 49 विभिन्न कारणों से चुनाव ड्यूटी करने में अक्षम पाए गए। वहीं बीमारी का प्रार्थनापत्र देने वाले 13 कर्मचारी स्वस्थ मिले। इससे इन्हें अब चुनाव ड्यूटी करनी होगी।

मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 11 हजार 12 कर्मचारियों की फीडिंग की जा चुकी है। अब तक 1400 कर्मचारी अस्वस्थ होने, दिव्यांग, मातृत्व अवकाश, आपातकालीन सेवा व सेवानिवृत्त होने से ड्यूटी कटवाने को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। इस पर विचार करने के लिए डाक्टरों की टीम लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


107 कर्मचारियों का किया गया मेडिकल परीक्षण

अधिकांश कर्मी परीक्षण कराने पहुंचे ही नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें