फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बुलेट में टक्कर मार दी। बुलेट ट्रैक्टर में फंस गई। बीचों बीच रोड पर ट्रैक्टर खड़ा होने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर व बुलेट को हटवाया और आवागमन शुरू कराया। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला मसेनी चौराहा निवासी विजेंद्र कुमार (25) बुलेट से रविवार को मोहम्मदाबाद गए थे। शाम को वापस लौटते समय गैसिंगपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बुलेट में टक्कर मार दी।

हादसे में विजेंद्र कुमार घायल हो गए और बुलेट ट्रैक्टर में फंस गई। यह देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इससे इटावा-बरेली हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को लोहिया अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर में फंसी बुलेट को निकलवा कर दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार घायल

बुलेट ट्रैक्टर में फंसने से हाईवे पर लगा जाम, चालक फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें