फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार ईवीएम तेलंगाना जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है, इसी के चलते चुनाव आयोग ने ईवीएम की बदली भी शुरू कर दी है। सोमवार को जनपद से दो हजार ईवीएम मशीनें तेलंगाना भेजी जाएंगी। वहीं, शनिवार को जिले में आई ईवीएम की भी एफएलसी कराई गई।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की सुगबुगहाट चारों ओर दिखने लगी है। इसी के चलते राजनैतिक दल हो या अधिकारी सभी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने निर्देश भी दिए थे कि लोकसभा चुनाव अपने समय पर ही होंगे। इसी को देखते हुए शनिवार को तेलंगाना के मछली विभाग के एक अधिकारी ने जिले में आ गए हैं। वह सोमवार को एम-2 मॉडल की दो हजार ईवीएम जनपद से तेलंगाना ले जाएंगे। वहीं जनपद में कासगंज से हाल ही में आईं ईवीएम 40 सीयू व 50 बीयू की एफएलसी भी शनिवार को की गई। इनका मॉक पॉल भी कराया जाएगा। इस दौरान ईवीएम में पूरे 1600 मत डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें