फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो होमगार्ड सहित पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घना कोहरा होने से शुक्रवार सुबह सड़क हादसों में दो होमगार्ड समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलाें को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जौरा गांव निवासी प्रदीप सक्सेना व रुटौल निवासी कुलदीप होमगार्ड हैं। दोनों शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक से फतेहगढ़ परेड में शामिल होने जा रहे थे। तभी कोहरा होने की वजह से हाथियापुर के पास वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर हेलमेट साफ करने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दोनों होमगार्ड घायल हो गए। वहीं, चालक टेंपो लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनो घायल होमगार्ड को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर दोनों होमगार्ड के हालचाल लिए। उधर, एक अन्य घटना में कमालगंज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव निवासी अनुपम पुत्र अभिलाष अपने ट्रैक्टर-ट्राली से आलू लेकर सातनपुर मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ गांव निवरसी अभिषेक भी ट्रैक्टर पर बैठा था। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज गांव के पास सामने आ रहे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे अनुपम, अभिषेक व ट्रक हेल्पर शाहजहांपुर थाना कांठ के मोतिहास गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र महेंद्र घायल हो गए। तीनों घायलाें को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें