फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिफाइनरी में रोजाना बनता था 30 हजार लीटर बायो डीजल

Mon, 20 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16, सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में आग लगने के बाद फटे पड़े सि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। बायो रिफाइनरी में लगी भीषण आग के बाद दूसरे दिन प्लांट की देखरेख के लिए पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

इस प्लांट में प्रतिदिन लगभग 30 हजार लीटर बायोडीजल बनता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। रविवार को सांसद ने प्लांट का निरीक्षण किया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित करीब 22 बीघा क्षेत्रफल में बनी बायो रिफाइनरी में शनिवार शाम करीब 6.20 बजे आग लग गई थी। आग के चलते रिफाइनरी में रखे सिलिंडर फटने लगे थे, इससे गांव सादिकपुर के ग्रामीणों ने दहशत में गांव खाली कर दिया था।
धमाके की गूंज करीब सात किलोमीटर तक गूंजी थी। डीएम व एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।
दूसरे दिन रविवार को रिफाइनरी में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। दोपहर बाद सांसद मुकेश राजपूत समर्थकों के साथ रिफाइनरी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्लांट के अंदर फटे हुए सिलिंडर व ड्रम पड़े मिले। बॉयलर भी आग से क्षतिग्रस्त थे।
विज्ञापन

सांसद ने फैक्टरी मालिक रितिक कौशल से मोबाइल पर घटना की जानकारी ली। सांसद ने बताया कि रिफाइनरी में जैविक पदार्थों से प्रतिदिन लगभग 30 हजार लीटर बायो डीजल बनता था। इसकी आपूर्ति इंडियन ऑयल कंपनी को होती थी।
प्लांट लगाने का उद्देश्य ‘आत्म निर्भर भारत’ के तहत देश में ही डीजल बनाना है। सांसद ने खुशी जताई कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्लांट मालिक रितिक कौशल ने मोबाइल पर बताया कि आग से हुए नुकसान की जानकारी नहीं है। मूल्यांकन के बाद ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है। उधर, आग लगने का सटीक कारण फिलहाल पता नहीं चला है। डीएम द्वारा गठित की गई टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




प्लांट के बाहर लगी रही ग्रामीणों की भीड़
बायो रिफाइनरी में आग लगने के दूसरे दिन प्लांट के बाहर ग्रामीणों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। प्लांट के बाहर गैस की दुर्गंध उठ रही थी। प्लांट में पुलिसबल मौजूद होने के चलते लोग बाहर से ही देख रहे थे। किसी को अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा था। (संवाद)

फोटो-16, सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में आग लगने के बाद फटे पड़े सि

फोटो-16, सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में आग लगने के बाद फटे पड़े सि

फोटो-16, सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में आग लगने के बाद फटे पड़े सि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें