फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करथिया के 30 गरीबों को मिलेंगे मुख्यमंत्री आवास

विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में करथिया गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री के फरमान पर क्षेत्र के गांव करथिया में ग्रामीणों के दिन बहुरने के आसार बन गए हैं। सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने के लिए सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर कार्यों की सूची बनाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए 30 व शौचालय के लिए 100 ग्रामीण चयनित किए गए। इसके अलावा विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया। मंगलवार को गांव में मुख्य विकास अधिकारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे।
क्षेत्र के गांव करथिया में 30 जनवरी को बंधक बनाए गए 23 बच्चों को सकुशल मुक्त कराने के साथ शातिर सुभाष को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 7 फरवरी को लखनऊ में इन बच्चों के साथ अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के फरमान पर गांव को विकास कार्यों से संतृप्त करने के लिए सोमवार को अधिकारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत विनय सिंह चौहान के साथ सभी विभागों के एडीओ व ग्राम पंचायत सचिव ने सर्वे कर अपने विभागों से संबंधित कार्यों की सूची बनाई। मुख्यमंत्री आवास के लिए 30 व शौचालय के लिए 100 लाभार्थी चिह्नित किए गए। साथ ही विधवा, दिव्यांग व वृद्धावस्था पेंशन के पात्रों की भी सूची तैयार की गई।
गांव की गलियों में खड़ंजा, सीसी रोड, नाली निर्माण, हैंडपंपों की स्थिति आदि विकास कार्य रजिस्टर पर दर्ज किए। दोपहर बाद डीडीओ व प्रभारी बीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने गांव पहुंचकर कार्यों की सूची का अवलोकन किया। गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों की स्थिति देखी।
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जानकारी लेंगे। वह गांव का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान एडीएम राकेश गंगवार, प्रवीण कुमार, रामाधार यादव, जेई दलवीर सिंह के अलावा ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें