फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फतेहगढ़ पोलिंग बूथ पर 254 कर्मियों ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे की मजदूर यूनियन की मान्यता के लिए बुधवार को दो दिवसीय मतदान शुरू हुआ। पहले दिन 254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र पर भीड़ लगी रही। आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए बूथ पर पोलिंग ऑफिसर अवध बिहारी और कुनाल कनौजिया की देख में चुनाव प्रक्रिया बुधवार सुबह सात बजे शुरू हुई। इससे पहले आरपीएफ प्रभारी अंकुश के अलावा सिविल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की।
चुनाव में नरमू, मेंस कांग्रेस, पीआरकेएस, पीआरएसएस, एसआरबीकेयू यूनियन ने भाग लिया। मतदान केंद्र पर कमालगंज से दरियावगंज स्टेशन तक के 562 मतदाताओं (रेल कर्मियों) को भाग लेना है। पहले दिन शाम छह बजे तक हुए मतदान में 254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कायमगंज की ओर अधिक स्टेशन होने की वजह से जब भी ट्रेन का आना हुआ, तो बड़ी संख्या में मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। बृहस्पतिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें