फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मशीन में सेटिंग खराब होने से 24 घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बिजली रही गुल, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

शमसाबाद। सुबह से बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र शमसाबाद में जमकर हंगामा किया। उपकेंद्र में टाउन फीडर की लगाई गई नई मशीनों की सेटिंग में गड़बड़ी होने से क्षेत्र की 24 घंटे बिजली गुल रही। बुधवार को दिन में कर्मचारियों ने मशीन की सेटिंग सही कर बिजली चालू करा दी।
शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर की मशीनें जर्जर होने से मंगलवार को बदलवाया गया था। जो नई मशीनें लगाई गई हैं, उनकी सेटिंग में गड़बड़ी थी। मशीनें बंद रहीं। इससे मंगलवार दोपहर से बिजली गुल रही। गर्मी से परेशान होकर रात में कस्बे के कई लोग उपकेंद्र पहुंचे और एसएसओ से बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसओ ने बताया कि मशीनों में कुछ खराबी है। इसी वजह से समस्या है। मशीन ठीक करवाने के लिए अधिकारियों को जानकारी भेज दी गई है। जेई अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को टेस्ट विभाग के कर्मचारियों ने मशीन ठीक कर दी। शाम से बिजली चालू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें