फतेहगढ़ स्थित करियप्पा मैदान में पासिंग आउट परेड में शामिल जवान।
- फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर के बहादुर जवानों के बेड़े में 230 नए जवान और शामिल हो गए। उनकी पासिंग परेड कराई गई। मुख्य अतिथि मेजर जनरल जेएस संधू ने कहा कि ड्रिल में कठिन परिश्रम, अनुशासन और आपसी तारतम्य की मिसाल दिखी। तीन जवानों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
फतेहगढ़ स्थित कैंट एरिया स्थित करियप्पा मैदान में 230 रिक्रूट जवानों की शनिवार को कान्टिन्यूटी ड्रिल परेड (पासिंग आउट परेड) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल जेएस संधू, अतिरिक्त महानिदेशक, ब्रिगेडियर राजीव पुरी आदि अफसरों की मौजूदगी में पासिंग आउट परेड हुई।
मेजर जनरल ने कहा कि इस ड्रिल में बिना वर्ड ऑफ कमांड के ड्रिल मूवमेंट करते हुए अलग-अलग परफारमेंस अख्तियार किया। ड्रिल में आरआरसी सीरियल नंबर 17, अल्फा एवं ब्रावो बै के 37 रिक्रूट्स ने प्रदर्शन दिखाया। नेतृत्व कैप्टन सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान बैंड ने भी अपने धुनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जवानों को राजपूत रेजीमेंट का इतिहास भी बताया गया।
पासिंग परेड के दौरान मेजर जनरल जेेएस संधू ने रिक्रूट बटालियन के कैप्टन विशाल कुमार को प्रथम, रिक्रूट कंपनी कैप्टन पवन सिंह को द्वितीय तथा रिक्रूट कंपनी कैप्टन जसवंत सिंह को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।