फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी फार्मा के छात्र के खाते से उड़ाए 23 हजार रुपये, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डी फार्मा के एक छत्र के खाते में आए छात्रवृत्ति के 23 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक के टोलफ्री नंबर पर शिकायत की, मगर सुनवाई न होने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के बेवर थाने के गांव भूड़हार निवासी विवेकशील पुत्र रामगोपाल डा. ओमप्रकाश स्कूल ऑफ फार्मेसी में डी फार्मा का छात्र है। उसने आवास विकास स्थित केनरा बैंक में खाता खुलवाया था। 31 जनवरी को विवेकशील के खाते में छात्रवृत्ति की 22,400 रुपये आए और उसने एक हजार रुपये से खाता खुलवाया था। उसके खाते से 24 फरवरी को चार बार में पांच-पांच हजार रुपये और एक बार तीन हजार रुपये कुल 23 हजार रुपये निकाल लिए गए। बताया कि उसके पास बैंक से जब से एटीएम आया, उसने एक बार भी उसका प्रयोग नहीं किया। बावजूद इसके खाते से रुपये निकाल लिए गए। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें