विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। चारों विधानसभाओं में 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कचहरी तिराहे पर लगे बैरियर पर साइकिल सवार लोगों को भी रोक दिया गया। इस कारण कचहरी जाने वाले वादकारियों को लौटना पड़ा या साइकिल वहीं सड़क किनारे खड़ी कर जाना पड़ा।
इनसेट
विधानसभा सदर
सात नामांकन पत्रों की बिक्री
सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए श्रीकृष्ण, सर्वेंद्र सिंह, यूसुफ खां, जयपाल सिंह चौहान, इखलाख खां, इस्लाक खां, रेहाना खां और धंनजय कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे।
फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य, निर्दलीय वृजेंद्र सिंह, जन अधिकार मंच के प्रत्याशी संजय ने पर्चा खरीदा।
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरभि सिंह, निर्दलीय अजीत कुमार, विमला जाटव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रामनिवास, लक्ष्मी रीटा ने पर्चा खरीदा।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दली अनिल कुमार, भारतीय सुभाष सेना से रामतीर्थ, जन अधिकार मंच से सुनील कटियार, निर्दली अनुपमा, रमेश चंद्र यादव, मानसिंह यादव, सीओ को वकीलों ने खरीखोटी सुनाई, एएसपी ने कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच कर ली जानकारी
नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के पास कलक्ट्रेट गेट से वकील, विभागीय कर्मचारियों के प्रवेश पर सीआईएसएफ ने रोक लगा दी। नाराज वकीलों ने गेट के सामाने बाइकें खड़ी कर हंगामा किया। सीओ सिटी मौके ने विवाद शांत कराकर वकीलों को जाने दिया।
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार सुबक करीब 10.30 बजे जिला पूर्ति कार्यालय के पास कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा को तैनात सीआईएसएफ जवानों ने जिला पूर्ति अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और वकीलों को रोक दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने खुद को अधिकारी बताया तो उनको जवानों ने जाने दिया।
वकीलों व अन्य लोगों को बाइक बाहर खड़ी करने के बाद अंदर जाने के लिए कहा। यह सुनकर वकीलों को गुस्सा फूट पड़ा। शोरशराबा सुनकर सीओ मोहम्मदाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर आए। पूछताछ के बाद प्रवेश न मिलने पर वकीलों ने सीओ को खरीखोटी सुना दी। इसी दौरान सीओ सिटी और जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रभाशंकर औदिच्य गेट पर पहुंचे और वकीलों को समझाकर शांत किया। वकीलों को कलक्ट्रेट में जाने से नहीं रोका जाएगा, तब वकीलों को प्रवेश दिया गया और विवाद शांत हुआ।
फतेहगढ़ चौराहे से कचहरी जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगने के कारण बड़े और छोटे सभी प्रकार के वाहनों को चौराहे से कोतवाली वाले मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। इस कारण बुधवार को चौराहे से कोतवाली तक दिन भर जाम की स्थिति रही। बसों के निकलने के कारण छोटे वाहन चालकों को थोड़ा का सफर तय करने में काफी समय लगा।