फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर भर्ती होंगे 22 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी के चलते 22 डॉक्टर संविदा पर भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। सात व आठ जुलाई को साक्षात्कार लेकर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में स्थायी डॉक्टरों की भारी कमी है। 130 पदों के सापेक्ष मात्र 30 की ही तैनाती है। अब डॉक्टरों के रिक्त 22 पदों पर संविदा पर भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों में जनरल फिजीशियन के चार, एनयूएचएम पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर के दो, एनयूएचएम 15वें वित्त में मेडिकल ऑफिसर के 10 पद व जिला चिकित्सालय सुदृढ़ीकरण इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के छह पद रिक्त हैं। सभी पदों पर एमबीबीएस डॉक्टर भर्ती किए जाएंगे। यह डॉक्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, स्वास्थ्य इकाई, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान व टीकाकरण आदि कार्यक्रम में सेवा देंगे। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि सात व आठ जुलाई को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार होगा। कमेटी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें