फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में 2176 मरीजों को मिला इलाज

विज्ञापन
भोलेपुर स्थित पीएचसी में मरीज देखती डॉ. संध्या वर्मा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर में 2176 मरीजों का इलाज किया गया। पल्स पोलियो अभियान में आशा व एएनएम की ड्यूटी लगी होने से मरीजों की संख्या घटी है। कई अस्पतालों में तो पूरे दिन सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

शहर के चार व ग्रामीण क्षेत्र के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवा दी गई। भोलेपुर पीएचसी पर डॉ. संध्या वर्मा ने कुल 11 मरीज देखे और दवा दी। स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह ने बताया कि चार गर्भवती महिलाएं भी दिखाने आई थी। आशा व एएनएम की पल्सपोलियो अभियान में ड्यूटी लगी होने से मरीजों की संख्या घटी है। दोपहर 1.30 बजे के बाद मरीज न पहुंचने से कुछ अस्पतालों में सन्नाटा पसर गया। विनय कुमार व अखिलेश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने पीएचसी साहबगंज, रकाबगंज, रोशनाबाद व चिलसरा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल 2176 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। पल्सपोलियो अभियान में भी स्वास्थ्य कर्मी लग जाने से मरीज घटे हैं। पिछले दिनों लगे स्वास्थ्य मेलों में आशा व एएनएम भी मरीजों को बुला लाती थीं।
24 मरीज ही पहुंचे
शमसाबाद । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में लगे आरोग्य मेले में 24 मरीज ही पहुंचे। कायमगंज एसडीएम नरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया और मरीजों से इलाज व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 22 मरीजों की कोरोना जांच की गई। जुकाम, खांसी व दाद के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. शिशिर, डॉ. प्रीति सिंह, लोकेंद्र कुमार, रितेश कुमार, मनीषा यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें