फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन की कार में चल रहे एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना नंबर की कार रोड पर चलाने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन, जनपद में स्वास्थ्य विभाग में बिना नंबर की कार को संबद्ध कर लिया गया है। कार पर बड़े बड़ेे अक्षरों में एसीएमओ लिखा है। बताया गया कि कार का रजिस्ट्रशन ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जिले के स्वास्थ्य विभाग के खेल निराले हैं। हाल ही में यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरा सील कर ताले पर सील लगवा दी थी। इस सील वाले ताले के ऊपर एक और ताला लगाने का मामला सामने आया था। अब इस विभाग ने एक कार को संबद्ध किया गया है। इस कार का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इसमें नंबर नहीं है। लेकिन इस कार पर अंग्रेजी के बड़े-बड़े अक्षरों में एसीएमओ जरूर लिखा है। कार के चालक ने बताया कि कार तो उसकी ही है। लेकिन रजिस्ट्रेशन आदि के विषय में उसे कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उसे किस हिसाब से रुपये मिलते हैं। इसकी जानकारी जरूर थी।

वहीं, एसीएमओ डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि जल्दी में ही कार को संबद्ध किया गया है। कार मालिक को नंबर आदि संबंधी कार्यवाही करने के लिए बोला गया है।

क्या बोले अधिकारी
बिना नंबर की कार रोड पर चलना ही अवैध होता है। हालांकि नंबर आने में देरी होने से कुछ लोग इस तरह की कारों को चला लेते हैं। कार्यालयों में अटैच किए जाने के विषय में बताया कि वैसे तो कार्यालयों में टैक्सी परमिट वाली कारों को ही लगाया जाना चाहिए। लेकिन कुछ विभागों की नियमावली में यह दर्ज नहीं है ऐसे में लोग साधारण कारों को भी लगा लेते हैं। बिना नंबर की कार को अटैच करना पूरी तरह से गलत है। - वीके आनंद, पीटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें