फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता में फंसे बा विद्यालय के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खाद्य सामग्री व दैनिक उपभोग की वस्तुओं की सप्लाई का टेंडर आचार संहिता में फंस गया है। समिति के सदस्यों ने 23 मई तक टेंडर खोलने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों की छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। इन विद्यालयों में खाद्य सामग्री व दैनिक उपभोग की वस्तुओं की सप्लाई संस्था के माध्यम से कराई जाती है। इसके लिए टेंडर मांगे गए थे। कुछ फर्मों ने ई-टेंडर डाले थे। इनको खोलने के लिए सोमवार की तारीख निर्धारित की गई थी। रविवार शाम पांच बजे से आदर्श आचार संहिता लग गई।

सोमवार को डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी बालिका शिक्षा सरिता त्रिवेदी व कमेटी के अन्य सदस्य सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बैठक की। इस दौरान टेंडर न खोले जाने का निर्णय लिया गया। बीएसए रामसिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से टेंडर नहीं खोले गए हैं। इनको 23 मई तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें