फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ॐअवंतिका अटल सम्मान-2019ॐ से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज के एपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कोमल चंद्र जोशी को अवंतिका अटल सम्मान-2019 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कस्बा स्थित एपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कोमलचंद्र जोशी को एक और सम्मान मिला। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, वातावरण की सुरक्षा, शिक्षा तथा भारतीय कला, संस्कृति एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए अवंतिका अटल सम्मान-2019 से सम्मानित किया गया।

अवंतिका समूह के नेशनल डायरेक्ट डा.आनंद अग्रवाल व इंटरनेशनल यूनाइटेड एडुकेशनिस्ट फेटर्निटी के चेयरमैन डा.जयंत चौधरी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न दिया। कार्यक्रम में भारत व विदेशों से आए लगभग 70 प्रधानाचार्य सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था द्वारा 16 अन्य देशों में भी सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कोमलचंद्र जोशी मूलत: हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक राष्ट्र का भाग्य निर्माता होता है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयास देश, समाज, विद्यालय एवं छात्र हित में निरंतर जारी रहेंगे। प्रबंधक अशोक रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य अवंतिका अटल सम्मान-2019 से सम्मानित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें