फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। कसबा स्थित एक टेलर की दुकान में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखी सिलाई मशीन और कपड़े जलकर राख हो गए। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री गली निवासी विकास पाठक कपड़े सिलाई का काम करता है। उसकी कसबा में जय टेलर के नाम से दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे आकर दुकान खोली तो अंदर कपड़े जले पड़े थे और मशीनें आग से काली हो गई थी। इसकी जानकारी पर क्षेत्रीय लेखपाल मानसिंह मौके पर आए और आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।

दुकानदार विकास पाठक ने बताया कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई थी। इससे सभी कपड़े जल गए और मशीनें आग से खराब हो गईं। उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें