संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। 18 कंपनियों में 2500 पदों पर भर्ती के लिए 21 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। इसका आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद कार्यालय में होगा। इसमें 18 से 45 वर्ष की आयु तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से हाईस्कूल से परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एवं बीटेक योग्यताधारी युवक व युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए 21 दिसंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें 18 कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे जो करीब 2500 पदों पर नियुक्ति को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि रोजगार पाने के लिए युवक व युवतियां मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण कार्ड लेकर 21 दिसंबर को सुबह दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित हों।