फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में एक पक्षीय रिपोर्ट लगाने में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में एक पक्षीय रिपोर्ट लगाने के मामले में डीएम के आदेश तहसीलदार ने जांच कर रिपोर्ट दी। इसमें लेखपाल को अपने क्षेत्राधिकारी से बाहर जाकर रिपोर्ट लगाने में दोषी बताया। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने लेखपाल प्रवेश तोमर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आवास विकास मनकामेश्वर होटल निवासी विवेक कुमार उर्फ मनोज कुमार ने बुधवार को मां विमला देवी के साथ डीएम से मिलकर बड़े भाई विनोद कुमार की शिकायत की थी। इसमें संपत्ति को हड़पने के लिए फर्जी अभिलेख तैयार करने पारिवारिक समझौता लिए दावा दायर किया था।

इसमें राजस्व कर्मचारियों पर गलत तरीके से सहयोग का आरोप लगाया था। डीएम ने तहसीलदार से जांच कराई। तहसीलदार ने जांच कर डीएम को दी आख्या में कहा कि इसमें लेखपाल प्रवेश तोमर ने 7 जनवरी 2019 को अपने क्षेत्राधिकारी से परे जाकर किसी उचित साक्ष्य के एक पक्षीय रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने लेखपाल के निलंबित किए जाने की संस्तुति की। ढिलावल क्षेत्र के लेखपाल प्रवेश तोमर को एसडीएम सदर ने निलंबित कर दिया है।

जमीन विवाद में पक्षपात करने पर लेखपाल निलंबित

वृद्धा ने पुत्र के साथ डीएम से बड़े पुत्र के खिलाफ की थी शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें