फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से जीप पलटी, दरोगा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में गश्त के समय स्टेयरिंग फेल होने से जीप खंदी में पलट गई। इससे दरोगा समेत पीआरडी जवान घायल हो गए। दोनों घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई चौकी प्रभारी रामकेश पुलिस जीप से मंगलवार की रात शहर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।


जीप को दरोगा रामकेश खुद चला रहे थे। पीआरडी जवान शिवेंद्र कुमार बैठा हुआ था। गढिया ढिलावल के पास पहुंचने पर अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे जीप अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। दरोगा और पीआरडी जवान घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



घायल दरोगा और पीआरडी जवान को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। दरोगा की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। पीआरडी जवान की हालत गंभीर बनी है।


स्टेयरिंग फेल होने से जीप पलटी, दरोगा समेत दो घायल

दोनों घायलों को नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें