फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल की आपूर्ति, आचार संहिता से वितरण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद जिले में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबाल की आपूर्ति कर दी गई। हालांकि अब फुटबाल का वितरण तीन माह के लिए लटक गया है। इससे यह फुटबाल के गत्ते विकास भवन के स्टोर में रखवा दिए गए।
विज्ञापन


विकास भवन में मंगलवार दोपहर फुटबाल के गत्तों से भरी डीसीएम पहुंची। डीआरडीए कार्यालय के सामने गत्ते उतारे जा रहे थे। पूछताछ में डीसीएम चालक रवींद्र कुमार व फुटबाल कंपनी के कर्मचारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि छह जनपदों को फुटबाल की आपूर्ति भेजी गई है। इनमें 960 फुटबाल फर्रुखाबाद की हैं। एक गत्ते में 36 फुटबाल हैं। कुल 26 गत्तों के साथ 24 फुटबाल अलग से दी गई हैं।

जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर युवक मंगल दल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में वितरण के लिए फुटबाल की आपूर्ति हुई है। फर्म का अनुबंध फरवरी में ही हो गया था। आपूर्ति देर से आई है। फुटबाल के गत्ते स्टोर में रखवा दिए गए हैं। आचार संहिता समाप्त होने के बाद वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें